Here’s How Smart Science is Helping Humans and Wildlife Live Together!
Did you know that humans and wild animals in India have been ‘house mates’ for thousands of years? Long before cities were built, tribal (Adivasi) communities lived in dense forests and learned to share their space with the wild. In fact, people respected animals so much that they began praying to them!
In Maharashtra, villagers still worship the tiger as a powerful guardian called Waghoba. During festivals, serpents are given special respect. In parts of Odisha and West Bengal, the giant elephant is fondly called Thakur, which literally means God! For a super long time, everyone got along just fine.
But over time, this peaceful co-existence tumbled out of balance. As our human population grew, people started chopping down trees to build long highways, train tracks, and massive factories. Imagine someone knocking down half your house—you’d be pretty confused, right? That’s exactly what happened to the animals! With their forest homes shrinking, elephants, tigers, leopards and wild bears started wandering into nearby villages and farm fields looking for a bite to eat. Sadly, this has led to scary clashes where both humans and wild animals get hurt.

The fantastic news? Super-smart scientists and wildlife champions are stepping in with some seriously cool technology to save the day and protect both sides! Science and gadgets are turning out to be real game-changers for animal protection! These gadget-loving heroes are proving that with a little technology and creativity, humans and wildlife can go back to living together in harmony.
पिंग-पिंग’ गैजेट से बची गंगा डॉल्फ़िन की जान!

जैसे कि आप जानते हैं कि हमारी गंगा और ब्रह्मपुत्र नदियों में हमारी राष्ट्रीय जलीय जीव —गंगा डॉल्फ़िन—रहती है। ये आँखों से देख नहीं सकतीं, इसलिए नदी में तैरने के लिए आवाज़ की तरंगों (Sonar) का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन पिछले कई सालों से एक बड़ी गड़बड़ हो रही थी। जब मछुआरे नदियों में अपनी जाल बिछाते, तो बेचारी डॉल्फ़िन गलती से उनमें उलझ जाती थीं और बाहर न निकल पाने के कारण मर जाती थीं।
यह देखकर 2010 में भारत सरकार के बड़े-बड़े वैज्ञानिकों ने ठान लिया कि अपनी इस प्यारी डॉल्फ़िन को बचाना ही होगा! उन्होंने ‘फ्यूचर ओशन्स’ (Future Oceans) नाम की संस्था के साथ हाथ मिलाया। फिर क्या था? भारतीय वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने मिलकर दिन-रात मेहनत की और एक कमाल का जादुई गैजेट बना डाला! इसका नाम रखा गया—डॉल्फ़िन पिंगर (Dolphin Pinger)।
अब आप सोच रहे होंगे कि यह ‘पिंगर’ क्या है? यह एक छोटा सा डिवाइस है जो जैसे ही नदी के ताज़े पानी में जाता है, अपने आप काम करना शुरू हो जाता है! इससे पानी के अंदर एक हल्की सी, खास तरह की बीप-बीप (‘पिंग-पिंग’) की आवाज़ निकलने लगती है। यह आवाज़ सुनते ही तैरती हुई डॉल्फ़िन तुरंत समझ जाती हैं—“अरे बाप रे! आगे तो ख़तरा है, चलो रास्ता बदलो!” और वे सुरक्षित दूसरी तरफ तैर जाती हैं।
‘वाइल्डलाइफ़ इंस्टीट्यूट ऑफ़ इंडिया’ के वैज्ञानिकों—प्रोफेसर कमर कुरैशी, डॉ. विष्णुप्रिया और डॉ. अब्दुल वाकिद— ने पूरे 7 सालों तक ब्रह्मपुत्र और गंगा नदी में इस गैजेट का टेस्ट किया। और नतीजा? एकदम सुपर-हिट! आज 3,000 से भी ज़्यादा मछुआरे इस छोटे से पिंगर का इस्तेमाल कर रहे हैं और रोज़ डॉल्फ़िन की जान बचा रहे हैं। भारत की इस शानदार सफलता को देखकर अब पाकिस्तान, श्रीलंका, अर्जेंटीना और ब्राज़ील जैसे देश भी अपने यहाँ की डॉल्फ़िन को बचाने के लिए भारत की इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं!
है न कितना कमाल? विज्ञान और एक छोटे से गैजेट ने मिलकर हमारी नदियों की रानी को बचा लिया! तो दोस्तों, जब आप बड़े होंगे, तो आप भी विज्ञान और तकनीक का इस्तेमाल करके जानवरों को बचाने के लिए कौन सा कूल गैजेट बनाना चाहेंगे?
क्या आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश का मशहूर पेंच टाइगर रिजर्व (वही जादुई जंगल जिसने असली ‘जंगल बुक’ की मोगली वाली कहानी को जन्म दिया था!) अब एक हाई-टेक डिजिटल सुपरहीरो बन गया है? सिवनी और छिंदवाड़ा जिलों में 1,179 वर्ग किलोमीटर में फैला यह विशाल जंगल बेहद खूबसूरत है, जहाँ हमारे राजा बाघ और फुर्तीले तेंदुए राज करते हैं।
लेकिन यहाँ एक छोटी सी उलझन थी! जंगल के बाहरी हिस्से में लगभग 130 गाँव बसे हुए हैं। जब इंसान और जंगली जानवर इतने पास-पास रहते हैं, तो कई बार बाघ या तेंदुए गाँवों और खेतों के पास पहुँच जाते थे। इससे गाँववाले डर जाते थे और कई बार इंसान और जानवर दोनों को चोट लग जाती थी।
इस मुश्किल को दूर करने और जंगल में शांति लाने के लिए, पेंच के वन विभाग के अधिकारियों ने PAWS नाम का एक सुपर-कूल एआई (artificial intelligence, AI) सिस्टम शुरू किया है! PAWS का पूरा नाम है—प्रोटेक्शन एंड अलर्ट वाइल्डलाइफ़ सिस्टम!

